Blogger news

Pages

Friday 30 March 2018

Whatsapp History "वाट्सऐप" का अवतरण इतिहास

WhatsApp logo.svg

वाट्सऐप

वाट्सऐप मैसेंजर (अंग्रेजी: WhatsApp Messenger) स्मार्ट फोनों पर चलने वाली एक प्रसिद्ध तत्क्षण मेसेजिंग सेवा है। इसकी सहायता से इन्टरनेट के द्वारा दूसरे 'वाट्सऐप' उपयोगकर्ता के स्मार्टफ़ोन पर टेक्स्ट संदेश के अलावा ऑडियो, छवि, वीडियो तथा अपनी स्थिति (लोकेशन) भी भेजी जा सकती है।
सितंबर 2015 की स्थिति के अनुसार, वाट्सऐप पर 90 करोड़ अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, यह विश्व का दूसरा सबसे लोकप्रिय तत्क्षण मैसेंजर है।
फेसबुक इंक ने 19 फ़रवरी 2014 को, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में स्थित वाट्सऐप इंक. को लगभग 19 अरब डॉलर में लिए खरीद लिया था।

शुरुआत


जनवरी २००९ में जेन कूम ने एप्पल का एक आईफोन खरीदा। इस फोन से जेन कूम को एप के जबर्दस्त लोकप्रिय हो सकने की संभावनाओं का अंदाजा लग गया। इसी दौरान जेन कूम अपने रूसी मूल के दोस्त एलेक्स फिशमैन के पश्चिमी सैन जोस स्थित घर गए। फिशमैन रूसी मूल के दोस्तों को हर सप्ताह पीत्ज़ा खाने और फिल्म देखने के लिए आमंत्रित करते थे। कई बार इस महफिल में ४० लोग तक आ जाते थे। फिशमैन के रसोईघर में जेन कूम और फिशमैन चाय पीते हुए एप पर घंटों चर्चा करते थे। इसी बातचीत के दौरान वॉट्सएप जैसा एक नया एप बनाने के विचार ने जन्म लिया। दिलचस्प वॉट्सएप्प, दिलचस्प मालिक वॉट्सएप्प को उक्रेन के ३७ साल के जन कूम ने अमेरिका के ४४ साल के ब्रायन एक्टन के साथ मिल कर शुरू किया था। बाद में एक और 'वेंचर कैपिटलिस्ट', जिम गोएट्ज भी इसमें शामिल हो गए। जेन कूम कंपनी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) हैं। मशहूर व्यावसायिक पत्रिका 'फोर्ब्स' के मुताबिक वॉट्सएप्प के मुख्य कार्यकारी जन कूम के पास इस कंपनी की ४५ फीसदी हिस्सेदारी है।

आय का प्रारूप

फेसबुक ने इसे २०१५ से नि:शुल्क कर दिया है।

सन्दर्भ

  1. ऊपर जायेंVoice calling, March 12, 2015
  2. ऊपर जायें"WhatsApp Voice Calling". April 4, 2015.
  3. ऊपर जायें"व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं की संख्या 90 करोड़ से भी ज्यादा". आजतक. 4 सितम्बर, 2015.
  4. ऊपर जायें19 अरब डॉलर में फेसबुक का हुआ वॉट्स-ऐप". अमर उजाला. 21 फरवरी, 2014.
  5. ऊपर जायें"19 अरब डॉलर में फेसबुक ने खरीदा, वाट्स-एप". One India Hindi. 20 फरवरी, 2014.
  6. ऊपर जायें "Facebook buys WhatsApp for $19 billion". CNN. 19 फरवरी, 2014.


Download
For Android
For Windows 32 Bits, 64 Bits
For MAC 

0 comments:

Post a Comment